प्रदेश के कई जिलों में आज मनाई जा रही है ईद.........
(Arnod, Chittaurgarh) चित्तौडगढ मे ईद का त्यौहार आज मनाया गया। गभींरी नदी के तट के पास ईदगाह में ईद की नवाज अदा की गई । शहर काजी अब्दुल मुस्तफा चिश्ती करीमी ने नमाज अदा करवाइ्र। नमाज के बाद एक दुसरे ने ईद की मुबारक बाद दी। इस मौके पर जिला कलक्टर वेद प्रकाश , पुलिस अधीक्षक प्रसन्न खमेसरा, भाजपा और काग्रेस के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। सभी ने गले लग कर ईद की मुबारक बाद दी। शहर काजी ने बताया कि शहादत के नही मिलने से आज ईद मनाने का फैसला लिया गया। बुधवार का दिन जहाजपुर क्षेत्र में दोहरी खुशी लेकर आया श्रावणी तीज के साथ ही ईद का पर्व मनाया गया। ईद और तीज को लेकर क्षेत्र में उत्साह और रौनक का माहोल देखा गया। ईदगाह में विशेष नमाज अदा की गई। खुदा की बारागाह में हजारों लोगो ने सजदा किया। इस मौके पर पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के कडे इंतजाम किए। ईदगाह पर पुलिस,प्रषासनिक अधिकारियाें के साथ ही क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने ईद की बधाई दी।इससे पूर्व पुलिस सुरक्षा के बीच जामा मस्जिद से शहर काजी के नेतृत्व में जुलुस निकाला गया। नमाज के बाद एक दूसरे को बधाईया देते नजर आए। बूंदी जिले में आज ईद मनाई जा रही है। जिलें के केशोरायपाटन कस्बे में मुस्लिम भाईयों ने ईद की नमाज एक साथ पढ़ी। जिसके बाद सभी ने एक दूसरे के गले लग कर ईद की मुबारक बाद दी। इस मौके पर प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता इंतजामात देखने को मिले। बूंदी में आज ईद का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। शहर के नवल सागर झील के किनारे स्थित मुख्य ईदगाह में पूरे शहर के मुस्लिम समाज के लोग इकट्ठे हुए। यहाँ पर सभी मुस्लिम भाइयों ने ईद की नमाज अदा की। बूंदी में आज ईद का पर्व बूंदी के शहर काजी अब्दुल शकूर कादरी ने ईद की नमाज अदा करवाई। इस दौरान शहर के जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। शहर काजी ने प्रशासनिक अधिकारियों को माला पहना कर ईद की मुबारकबाद दी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।