(Amber, Jaipur)
प्रदेश का पारंपरिक पर्व तीज हर साल की तरह इस बार भी धूमधाम से मनाया गया। इसी सिलसिले में राजधानी जयपुर में बुधवार शाम तीज माता की सवारी निकली । तीज माता की सवारी शाम 6 बजे जनानी ड्योढी से रवाना होकर त्रिपोलिया बाजार, छोटी चैपड, गणगौरी बाजार होते हुए चैगान स्टेडियम पर पहुँची। इस दौरान परकोटा इलाके में ट्रैफिक पुलिस ने यातायात संचालन की विशेष व्यवस्था की । पुलिस की ये ट्रैफिक व्यवस्था 31 जुलाई को के लिए लागू रहेगी। तीज माता की सवारी सम्पूर्ण होने तक चारदीवारी इलाके में भारी वाहनों और छोटे वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से निषेध रहेगा। पुलिस ने ट्रैफिक संचालन के लिए जगह-जगह ट्रैफिक डायर्वजन का भी इंतजाम किया है। 31 जुलाई को बूढी तीज की परम्परागत सवारी निकाली जाएगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।