बादलों की आगोश में मरुधरा......कई क्षेत्रों में रुक रुक कर हो रही बरसात......
(Rajasthan, India) राजस्थान में आज सभी क्षेत्रों में रुक रुक कर बरसात हो रही है जिससे लोगों को उमस से राहत मिल गयी। कल सोमवार को हुई हल्की बारिश और बादलों के बाद आज सुबह से भी प्रदेश बादलों के गोद में ही दिखाई दे रहा है जिससे मौसम खुशनुमा हो गया है।बात करें अगर राजधानी जयपुर की तो यहां पर सुबह से ही रुक कर बारिश हो रही है जिससे मौसम सुहावना हो गया है।हांलाकी इस बारिश से सुबह ऑफिस जानेवालों को कठिनाई का समना करना पड़ा पर लोग इस मौसम का आनंद उटाते भी देखे जा रहे हैं। राजधानी जयपुर के पर्टक स्थलों पर इस अनुकूल मौसम के मद्देनजर आज अच्छी खासी भीड़ देखी जा सकती है। बांसवाडा जिले भर में झमाझम बारिश का दौर जारी है । सडक ,शिक्षा और यातायात व्यवस्था इस बारिश से बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं।नदी और तलाबों मे पानी कि आवक बढ़ जाने से जलस्तर बढ़ गया है। आज सुबह से ही हो रही बारिश के कारण स्कुली छात्रों को भी स्कुल पहुंचने में मुश्किला का सामना करना पड़ा। वहीं दुसरी ओर सडकें भी जवाब देने लग गई है। नेशनल हाइवे 113 बांसवाडा दाहोद सडक मार्ग पर जगह जगह पर खड्डे पड गये हैं जिससे कभी भी हादसा हो सकता है ।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।