(UTTARANCHAL, India)
केंद्रीय जल आयोग के हिमालयी गंगा डिवीजन द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, हरिद्वार में गंगा अपने चेतावनी स्तर 293 मीटर पर बह रही है जबकि ऋषिकेश में भी उसका जलस्तर चेतावनी स्तर के निशान 339.50 मीटर के बिल्कुल नजदीक है और उसका जलस्तर बढ़ रहा है । आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि नदियों के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और फिलहाल चिंताजनक स्थिति नहीं है । उधर, राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक, प्रदेश के अनेक स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश होती रही । पिछले 24 घंटों के दौरान उखीमठ में 82;5 मिमी, डीडीहाट में 73 मिमी, कोटद्वार में 72 मिमी, नैनीताल में 60 मिमी, जखोली में 55 मिमी, उत्तरकाशी और लैंसडोन में 48 मिमी, गरूड. में 45 मिमी, रामनगर में 42 मिमी और चमोली में 41 मिमी बारिश रिकार्ड की गयी । रूक-रूक कर लगातार जारी बारिश के कारण भूस्खलन होने से कई स्थानों पर राष्टीय राजमागोर्ं सहित दर्जनों सडकों पर यातायात बाधित हो गया है । ऋषिकेश-केदारनाथ राष्टीय राजमार्ग कांकडा में मलबा आने से अवरूद्घ है जबकि ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पीपलकोटी, मारवाडी, पागलनाला और पातालगंगा में बाधित है । ऋषिकेश-गंगोत्री राजमार्ग जहां करीब आधा दर्जन जगहों जैसे नैताला, गंगनानी, हैलूगाड, गणेशपुर, नालूपानी और गरमपानी में भूस्खलन होने से बंद है वहीं यमुनोत्री राजमार्ग भी सिलाईबैंड, जंगलचटटी, वाडिया और हनुमानचटटी में मलबा आने से बंद हो गया है ।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।