प्रदेशभर में मानसून मेहरबान.....
(Bari, Dhaulpur) धौलपुर जिले में बीती रात हुई भारी बारिश के चलते जहां खेत जल मग्न हो गए है। वहीं सैपऊ उपखंड का तसीमो गांव जल मग्न हो गया। भारी बारिश के चलते पूरे गांव में पानी भर गया। घरो में भी जल भराव की स्थिति पैदा हो गई। यही नहीं लोगों ने घरो से निकल कर पेड़ो पर चारपाई बांध कर बच्चो को बैठाकर घरों से पानी निकाला। जल भराव के बाद गुस्साएं ग्रामीणों ने भरतपुर-सैपऊ मार्ग पर पहुंच कर जाम लगा दिया। आक्रोशित ग्रामीणो ने जाम लगा कर जिला प्रशासन के खिलाफ जम कर नारेबाजी की। जाम की सूचना पर मौके पर पहुंचे उपखंड प्रशासन ने ग्रामीणो से समझाईस कर जाम को खुलवाया। करीब दो घंटे लगे जाम के चलते भरतपुर-सैपऊ मार्ग पर वाहनो की लम्बी कतारे लग गई जिसके चलते यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा,,,सावन में बारां जिले में इन्द्रदेव जमकर मेहरबान हो रहे है। हाड़ौती के चार जिलों में से बारां जिले में सबसे ज्यादा बारिश होने का अनुमान है। ज्यादा बारिश होने से बारां शहर से सटे आस पास के गांवो की छोटी बड़ी पुलियाओं पर पानी की आवक हो रही है। वही पाठेड़ा की पुलिया पर दो-दो फीट पानी आने से शहर की तरफ आने वाले लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ पहा है। बच्चों को स्कूल जाने के लिये भी जद्दोजहद करनी पड़ रही है। पुलिया पर पानी आने से करीब आधा दर्जन गांवों के लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। लोग पुलिया पर पानी होने के बाबजूद भी रास्ता पार कर रहे है। प्रशासन की ओर से अभी तक कोई राहत के प्रयास नही किए गये है। जिले में सर्वाधिक बरसात आदिवासी इलाके शाहबाद और छबड़ा-छीपाबड़ौद में होने का अनुमान है। इसके अलावा पार्वती और परवन पिकअप क्यिर और परवन सिंचाई लिफ्ट परियोजना पर चादर चल रही है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।