ओडिशा बाढ़: महानदी के आस-पास के इलाके पानी में डूबे, 35 की मौत
(ORISSA, India) जबकि मृतकों की संख्या बढ़कर 35 हो गई है। इस बाढ़ से 17.8 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। बाढ़ प्रभावित कटक, केंद्रपाड़ा, भद्रक और पुरी जिलों का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि स्थिति में सुधार हो रहा है। मुख्यमंत्री ने हालात जल्द सामान्य होने की उम्मीद जताई। विशेष राहत आयुक्त पीके माहापात्रा ने बताया कि बाढ़ से 23 जिलों के 3,990 गांवों के करीब 17.88 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। उऩ्होंने कहा, 'महानदी का जलस्तर कई स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर है लेकिन बहाव में कमी आने से खतरा कम हो गया है।'

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।