ओडिशा का उत्तरी इलाका भारी बारिश की वजह से भयंकर बाढ़ की चपेट में आया हुआ है। राज्य में आई बाढ़ की वजह से अब तक करीब 37 लोगों की मौत और लाखों लोग बेघर हो गए हैं। भारी बारिश की वजह से नदियां खतरें के निशान से उपर बह रही हैं। बाढ़ से 10 लाख लोग प्रभावित हुए हैं, जिनमें से लाखों लोगों ने राहत शिविरों में बसेरा डाल रखा है। बाढ़ की वजह से लोगों के घर और फसलें नष्ट हो गई हैं। एनडीआरएफ और प्रशासनिक अधिकारी बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने में जुटे हुए हैं और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। राज्य के 23 जिलों के 89 ब्लॉकों के 1553 गांवों के लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। हालांकि बाढ़ प्रभावित लोगों का कहना है कि सरकार उनके लिए कुछ नहीं कर रही है। लोगों का कहना है कि हमारा सारा सामान बह गया है, हम घरों की छतों या इलाके के ऊंचे स्थानों पर रहने के लिए मजबूर हैं। सरकार हमें पॉलीथीन तक उपलब्ध नहीं करा पा रही है। हमें केवल पानी के पाउच और कुछ सुखे बिस्किट खाने के लिए दिए जा रहे हैं। 400 गांवों के एक लाख से ज्यादा लोग अभी भी असहाय हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।