(Chaksu, Jaipur)
प्रदेश में हो रही लगातार बारिश के चलते कई इलाकों में बाढ़ के हालात बने हुए है। राजधानी जयपुर में सरला डूंगरी पर बने बांध के टूट जाने से कई इलाकों में पानी ही पानी हो गया। जिसके चलते आमजन को भारी परेशानी का सामना उठाना पड़ रहा है। वहीं चाकसू के कोटखावदा में भी बाढ़ के हालात बने हुए है। शनिवार दोपहर से ही प्रशासन बाढ़ के हालातो से निपटने की कोशिश कर रहा है। कोटखावदा कस्बा पूरी तरह से जलमग्न हो चुका है। जिसकी वजह से प्रशासन को चाकसू-लालसोट मार्ग काट कर पानी बाहर निकालना पड़ रहा है। दौसा जिलें के लालसोट में हुई तेज बरसात से जन जीवन बूरी तरह प्रभावित हुआ है। पहाड़ी की तलहटी में बसे इस कस्बे में पानी निकासी का कोई रास्ता नहीं होने की वजह से हल्की सी बरसात से ही यहा पानी भर जाता है। ऐसे में तेज बरसात के चलते बस स्टैण्ड और उसके आसपास बनी दुकानों और घरों में पानी घुस गया। जिसकी वजह से करोड़ो का नुकसान हो गया। वहीं पानी के भराव के चलते कई एनिकटों के टूटने की वजह से आसपास की कई ढ़ाणिया जलमग्न हो गए हैं। जयपुर में तेज बारिश के चलते अमानीशाह नाले पर बनी छोटी छोटी पुलियाओं पर शनिवार को पानी भर गया । नगर निगम की लापरवाही के चलते जगह जगह पानी भर गया जिसके घंटों तक जाम लगा रहा । बारिश को देखते हुए जयपुर जिला कलक्टर ने शहर के सभी निजी और सरकारी स्कूलों में एक दिन का अवकाश घोषित कर दिया। जिला प्रशासन का आपदा विभाग सक्रिय हो गया है । बारिश के चलते सड़कों का कटाव हो गया है जिससे कई वाहन फंस गए देर रात हरमाड़ और मालवीय नगर अंडरपास में फंसे वाहनों को जिला प्रशासन की रेस्क्यू टीम ने बाहर निकाला।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।