जयपुर जिले के चाकसू में लगातार बारिश से प्रशासन की पोल खुल कर सामने आई है। लगातार चार दिन से हो रही बारिश के चलते इलाके की कई कॉलोनियां जलमग्न है। वही मुख्य बाजार के हालात भी खराब हो गए। यहां पानी निकासी के उचित प्रबंध नही होने से बारिश का पानी जमा हो गया। जिससे लोगों को खासी परेशानी हो रही है। लोग अपने स्तर पर ही राहत कार्य में जुट चुके हैं। तिवाडी कॉलोनी व सटवाली ढाणी सहित आसपास के अन्य कई इलाकों में बाढ के हालत नजर आ रहे है...लेकिन प्रशासन की ओर से सुबह 10 बजे तक कोई भी मौके पर नहीं पहुंचा है। आक्रोशित स्थानीय लोगों ने लापरवाह प्रशासन को जमकर कोसा और उदासीन रवैये पर नारेबाजी भी की इलाके का जायजा लेने के लिए जिला कलक्टर कृष्ण कुणाल चाकसू पहुंचे है। कुणाल ने प्रशासन को हाई अलर्ट करने के साथ पुख्ता इंतजाम और प्रभावित इलाकों में राहत पहुंचाने के निर्देश दिए है।
बारां के शाहबाद कस्बे के ऊनी गांव में बीती रात को हुई मूसलाधार बारिश के बाद गांव में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया और करीब एक दर्जन मकान ढह गए। भारी बारिश से बचने के लिए लोगों ने पेड़ों का सहारा लिया। वही करीब एक दर्जन मवेशियों की भारी बारिश के चलते मौत हो गई। बाढ़ के हालात पैदा होने के बाद आज सुबह जिला कलक्टर, पुलिस अधीक्षक, उपखण्ड अधिकारी सहित प्रशासन के आला अधिकारियों ने मौके का जायजा लिया और पीड़ितों को हरसंभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। स्थानीय लोगों का कहना था कि बरसात के दिनों में समरानियां, गदरेटा, फरेदुआ और ऊनी पहाड़ी सहित दर्जनों गांवों में बाढ़ के हालात बनते हैं। लेकिन हर साल प्रशासन और जनप्रतिनिधि आते हैं और सहायता का आश्वासन देकर चले जाते हैं। लेकिन उनकी सहायता कभी उन्हें नसीब नहीं होती........
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।