(Athmalgola, Patna)
सावन तो सूखा रहा, लेकिन भादो ने भिगोया। बुधवार सुबह से हो रही बारिश का सिलसिला गुरुवार को भी जारी है। मौसम के इस करवट ने जहां एक ओर लोगों को सावन की कमी का भुगतान करवा दिया तो वहीं दूसरी ओर कई को भंयकर जलभराव की समस्या से भी दो-चार करा दिया है। बीती रात से लगातार हो रही बारिश से राजधानी पटना सहित आसपास के इलाकों में काफी जलभराव हो गया है। ऐसे में सुबह घर से बाहर निकलने वाले लोगों को काफी परेशान होना पड़ा। कई घरों में तो घुटने तक पानी भर गया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।