(BIHAR, India)
बिहार में कई नदियां उफान पर है। गंगा,कोसी,गंडकी हर नदी में जल स्तर दिन ब दिन बढ़ता ही जा रहा है। कई गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। तो कई गांवों के मुआनों तक नदियां दस्तक देने लगी है। प्रशासन ने आपदा प्रबंधन की सारी तैयारियां कर रखी है। लेकिन प्रकृति के कहर के सामने यह सब फेल साबित होती नजर आती है। बात करें कोसी नदी की तो नेपाल से पानी छोड़े जाने की वजह से वो एक बार फिर अपने उफान पर है। पड़ोसी देश नेपाल और बिहार के जलग्रहण क्षेत्रों में पिछले 24 घंटे से रूक रूक कर हो रही भारी वर्षा और कमलाबलान नदी के पश्चिमी तटबंध के टूट जाने से दरभंगा के 3 प्रखंडों के 100 से ज्यादा गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। दरभंगा जिले के घनश्यामपुर प्रखंड के कम्हरौल गांव के पास कमलाबलान नदी का पश्चिमी तटबंध शुक्रवार देर शाम टूट गया था। तटबंध के टूट जाने से घनश्यामपुर गौराबौराम और बिरौल प्रखंड के 23 पंचायत के 100 से अधिक गांव में बाढ़ का पानी फैल गया है। बाढ़ से इन तीनों प्रखंडों की लगभग दो लाख 50 हजार की आबादी चपेट में है। बाढ़ से घिरे गांव के लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए स्थानीय प्रशासन की ओर से युद्धस्तर पर कार्रवाई की जा रही है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।