मैने नर्स से कलम और कागज मंगाया और उस पर मंदारीन में अपने माता-पिता को प्यार का संदेश लिखा और यह भी लिखा कि मैं बहुत जल्द ठीक हो जाऊंगा। बेन के नए भाषा कौशल से डॉक्टर और उसका परिवार हैरान है। बेन बताते हैं कि अब उन्हें मंदारिन बोलने के लिए सचेत नहीं रहना पड़ता। वे प्राकृतिक रूप से धारा प्रवाह मंदारीन बोल ले रहें हैं। होश में आने के बाद बेन को फिर से अंग्रेजी बोलने में तीन दिन का समय लग गया।
बेन के भाषा कौशल ने उनके लिए संभावनाओं के नए द्वार खोल दिए हैं। वे अपने गृह नगर में चीनी यात्रियों का नेतृत्व करने के साथ ही मंदारीन में टीवी कार्यक्रम भी होस्ट कर रहें हैं। मेलबर्न निवासी बेन अब कॉमर्स पढ़ने के लिए शंघाई चले गए हैं। बेन ने अपनी आगे की शिक्षा शंघाई विश्वविद्यालय से पूरी करने का निर्णय लिया है। बेन के साथ घटित यह चिकित्सीय चमत्कार अपनी तरह का पहला मामला नहीं है। 2010 में 13 साल की एक क्रोएशियाई लड़की जब नींद से जागी तो उसे पता चला अब वह अपनी मातृभाषा की बजाए जर्मन भाषा में अधिक पारंगत हो गई है। जुलाई 2013 में एक अमेरीकन नेवी का रिटायर्ड सैनिक अपने होटल रूम में बेहोश हो गया। जब उसे होश आया तो उसे याद नहीं था की वह कौन है पर अब वह धाराप्रवाह स्वीडिश भाषा बोलने लगा था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।