26,000 घंटियों से बने हनुमान जी, पादुका छूने पर बजने लगतीं हैं घंटियां
(India) इस मूर्ति की सबसे खास बात यह है कि यह पास ही लगी छोटी सी चरण पादुकाओं को दबाने से 26,000 घंटियां एक साथ बज उठतीं हैं, नई दिल्ली के साकेत इलाके के सेलेक्ट सिटीवॉक मॉल के मॉल में घुसते ही हनुमान जी के इस अनोखे रूप के दर्शन होते हैं, हनुमान जी की इस अनोखी मूर्ति को लेकर माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर भी खूब चर्चा हो रही है, ट्विटर पर #HanumanJiAtSCW ट्रेंड कर है जिस पर लोग बढ़ चढ़ कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं, घंटियों से बनी इस मूर्ति को डिज़ाइन करने वाले चारुवी अग्रवाल कहते हैं, '' इस मूर्ति को बनाने का मकसद अट्रेक्टिव तरीके से हनुमान जी को लोगों को सामने दिखाने का था.'' यूट्यूब पर इस मूर्ति के बनाने की वीडियो भी खूब चर्चा बटोर रहा है, आप इस मूर्ति को पांच अक्टूबर तक सेलेक्ट सिटीवॉक में देख सकते हैं

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।