मंदिर जहां 101 साल से जल रही है पवित्र ज्योति
(India) यह ज्योति कोई सामान्य ज्योति नहीं है, कहा जाता है कि यह पिछले 101 सालों से लगातार जल रही है और यहां हर तबके के लोग मन्नत मांगते आते हैं, मंदिर के मुख्य पुजारी वासुकीनाथ तिवारी ने कहा, ‘‘हम इसे ‘अखंड ज्योति’ कहते हैं. यह आस्था की ज्योति बन गयी है क्योंकि यहां देवी दुर्गा की मूर्ति के सामने यह लगातार जल रही है, हम इसे अखंडवासिनी मंदिर के रूप में एक सही नाम दिया है.’’वासुकीनाथ के पिता दिवंगत विश्वनाथ तिवारी जून 1914 में पूजा-अर्चना पूरी करने के बाद असम के कामख्या से यह ज्योति पटना लेकर आए थे, उन्होंने प्रसिद्ध ‘गोलघर’ :ब्रिटिश द्वारा बनाया गया गुंबद के आकार का अनाजघर: के पास घर के एक कमरे को गर्भगृह में बदलकर वहां ज्योति स्थापित की थी, इसके बाद से यह जगह एक निजी मंदिर बन गया, हालांकि यहां श्रद्धालुओं को नि:शुल्क पूजा करने की मंजूरी है, विश्वनाथ तिवारी के बेटे और पौत्र मंदिर परिसर में धार्मिक मामले और पूजा अर्चना की देखरेख करते हैं

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।