उन्होंने एक अखबार से कहा कि हम देशभक्त पाकिस्तानी हैं और अपने सालाना पर्व पर सार्वजनिक अवकाश हमारा संवैधानिक अधिकार है । वंकवानी ने कहा कि वह नेशनल असेंबली में मुद्दा उठाएंगे । उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदायों के मुद्दों के समाधान में किसी भी राजनीतिक पार्टी की दिलचस्पी नहीं है ।’ उन्होंने कहा कि मलेशिया, नेपाल, श्रीलंका, म्यामां, मॉरीशस, गुयाना, त्रिनिदाद और टोबैगो, सूरीनाम, सिंगापुर, फिजी, भारत तथा बांग्लादेश सहित 100 से अधिक देशों में दीपावली पर आधिकारिक अवकाश होता है, लेकिन पाकिस्तान में इस दिन कार्यालय न जाने वाले हिन्दुओं को अनुपस्थित घोषित कर दिया जाता है । दीपों का पर्व दीपावली 23 अक्तूबर को मनाया जाएगा ।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।