जमीन से 200 मीटर ऊपर आंखों पर पट्टी बांधकर एक शख्स दो इमारतों के बीच चला
(India) 35 साल के निक वालेंडा का करतब देखने के लिए शिकागो में सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे. डिस्कवरी चैनल ने ये करतब लाइव दिखाया. उनके इस कारनामे को 22 देशों में लाइव प्रसारित किया गया था. दो इमारतों के बीच खड़ी चढ़ाई करने और आंख पर पïट्टी बांधकर रस्सी पर चलने के दो गिनीज रिकॉर्ड बनाए, निक ने पहला स्टंट 671 फीट ऊपर मैरीना सिटी वेस्ट टॉवर और बर्नेट बिल्डिंग के बीच बंधी रस्सी पर किया. निक ने 12 से 15 मिनट के बीच यहां मौजूद शिकागो नदी को पार किया. वहीं, 588 फीट की ऊंचाई पर आंखों पर पट्टी बांधकर निक ने मैरिना टावर्स के बीच रस्सी को पार किया.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।