स्मार्टफोन पड़ता रोमांस पर भारी, सेक्स संबधों को भी बना रहा बोझिल!
(India) शोध में कहा गया है कि शारीरिक संसर्ग की गुणवत्ता बोझिल होने से लोग उम्मीद कम करते हैं और यह भूल जाते हैं कि असल रोमांस क्या चीज है। इस निष्कर्ष पर पहुंचने के लिए ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड युनिवर्सिटी के शोधकर्त्ताओं ने 24,000 विवाहित जोड़ों पर शोध किया। शोधकर्त्ताओं को सोशल नेटवर्किंग साइटों और वैवाहिक जीवन की संतुष्टि के बीच एक सीधा जुड़ाव मिला। शोधकर्त्ताओं ने उल्लेख किया कि दंपति सोशल मीडिया पर अन्यों की मजेदार जिंदगी के बारे में जितना अधिक पढ़ेंगे, उनके द्वारा अपनी जिंदगी को उतनी ही अधिक निराशा और उपेक्षा की नजर से देखने की आशंका रहेगी।’

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।