महिलाओं के लेबर पेन को महसूस करने के लिए लगी लाइन'
(India) यहां जिनान सिटी का एक अस्पताल उन मर्दों को ऐसी सेवा प्रदान कर रहा है जिनकी पत्नी जल्द ही बच्चे को जन्म देनें वालीं हैं, अस्पताल का कहना है कि ये मर्द भी उस दर्द को महसूस कर सकते हैं जो एक महिला को प्रसव के दौरान होता है, जो पुरुषों अभी तक इस प्रकार के 'दर्द अनुभव कैंप' में हिस्सा ले चुके हैं उनका कहना है कि वह अपनी गर्भवती पत्नी के साथ आत्मीयता दिखाने के लिए इस तरह के कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं, आपको जानकर हैरानी होगी एक पत्नी ने अपने अनइच्छुक पति को जबरदस्ती इस कार्यक्रम में शामिल कराया जिसके बाद उसे लेवर पेन को महसूस करना पड़ा, वहीं दूसरी ओर एक लोकल टेलीविज़न ने एक रीएलटी शो का आयोजन करवाया जिसमें करीब 20 से ज्यादा मर्द अपनी इच्छा से इस शो में शामिल हुए, आपकों बता दें जिस मशीन के जरिए इस दर्द को महसूस करवाया जाता है, उसमें दर्द के करीब 10 लेवल हैं, अस्पताल का कहना है कि वह पुरुष की दर्द सहन करने की क्षमता के हिसाब से इस प्रोग्राम को डिज़ाइन करते हैं, अस्पताल के मुताबिक ज्यादातर मर्द महज कुछ सेकेंड तक ही इस दर्द को सहन कर सकते हैं, अस्पताल का कहना है कि इस प्रोग्राम के पीछे उनका उद्देश्य बच्चों की देखभाल के प्रति जागरुकता को बढ़ावा देना है, इस प्रोग्राम के अंतिम लेवल तक जाने वाले एक व्यक्ति का कहना है कि यह दर्द वाकई बहुत भयानक था, मैं हर महिला के प्रति सम्मान प्रकट करता हूं

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।