अब होटल में स्मार्टफोन से हो सकेगा चेक-इन
(India) अतिथि अपने कमरे तथा अन्य सेवाओं का उपयोग करने के लिए इस सेवा का इस्तेमाल कर सकते हैं, होटल समूह के पास दुनिया भर में 1,200 होटल हैं, स्मार्टफोन से अपने कमरे में पहुंचने की सुविधा पांच नवंबर से शुरू हो रही है, यह सेवा स्टारवुड के तीन ब्रांड एलॉफ्ट, एलीमेंट और डब्ल्यू में शुरू की जाएगी, आपको इस सेवा का इस्तेमाल करने के लिए होटल के मुफ्त एसपीजी (स्टारवुड प्रीफर्ड गेस्ट) एप्लीकेशन के जरिए साइन अप करना होगा, वेबसाइट मार्केटवाच की एक रिपोर्ट के मुताबिक होटल में घुसते समय अपने कमरे में पहुंचते वक्त आपके सामने एसपीजी कीलेस का विकल्प अपनाने का विकल्प होगा, अतिथि को अपने स्मार्टफोन को दरवाजे से लगे एक ब्लूटुथ पैनल से सटाकर रखना होता है और एक हरे संकेत के जलने का इंतजार करना होता है, इस सेवा के तहत अतिथि को होटल पहुंचने पर फ्रंट डेस्क पर जाने की जरूरत नहीं, वह सीधे अपने कमरे तक पहुंच सकता है, अतिथि इस सेवा के तहत होटल में अपने रहने से संबंधित विवरण, कमरे की स्थिति और अन्य ताजा जानकारी हासिल कर सकता है, कीलेस एंट्री अभी ब्लुटुथ वाले आईफोन और एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर काम करती है, 2015 की पहली छमाही में होटल कंपनी इस सेवा का विस्तार शुरू करेगी और दूसरी छमाही खत्म होने तक यह सेवा दुनिया भर में कंपनी के 150 होटलों में शुरू हो जाएगी

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।