आसमान से छलांग लगाकर अमेरिकी महिला ने मनाया 100वां जन्मदिन
(India) अपने 100वें जन्मदिन की इस छलांग से पहले कनिंघम ने अपने परिवार की सात माह की एक बच्ची को चूमा, यह छलांग उन्होंने शनिवार को गांज़-वूर्ट में सरटोगा स्काईडाइविंग से लगाई, यह उनकी तीसरी छलांग थी, 90 साल की उम्र में भी उन्होंने छलांग लगाई थी, कनिंघम अपनी पोती के साथ मध्य न्यूयार्क की स्कोहायरे में रहती हैं, उनके डॉक्टर ने स्काई डाइविंग के इस अभियान पर हस्ताक्षर करते हुए कहा कि उनका स्वास्थ्य उन्हें उनकी मर्जी की चीजें करने की इजाजत देता है, सरटोगा स्काईडाइविंग के डीन मैक्डॉनल्ड का कहना है कि कनिंघम अब तक उनके यहां से छलांग लगाने वाली सबसे उम्रदराज व्यक्ति हैं

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।