(DELHI, DELHI)
लंदन स्कूल ऑफ इकनॉमिक्स की एक नई रिसर्च में बताया गया है कि दिल्ली में हिंसक अपराधों का रेट न्यू यॉर्क और इंस्ताबुल के मुकाबले कम है। प्रति एक लाख लोगों पर हत्याओं के रेट की तुलना की जाए तो राजधानी में वॉयलेंट क्राइम का लेवल इन शहरों की तुलना में कम है। लैटिन अमेरिकी शहर बोगोटा में प्रति एक लाख आबादी पर 16.1 हत्याएं होती हैं, जबकि न्यू यॉर्क में मर्डर रेट 5.6 है जो दिल्ली के प्रति लाख पर 2.7 हत्याओं के मुकाबले दोगुने से ज्यादा है। इसका मतलब है कि इस लिहाज से दिल्ली, न्यू यॉर्क से ज्यादा सेफ जगह है। लंदन स्कूल ऑफ इकनॉमिक्स द्वारा तैयार इस रिसर्च रिपोर्ट में बताया गया है कि दिल्ली में कम ऊंचाई वाली इमारतों के बावजूद यहां शहरी आबादी का घनत्व वृहत न्यू यॉर्क शहर के एरिया के मुकाबले करीब दोगुना है। इस स्टडी में दिल्ली के अर्बन डाइनैमिक्स की तुलना दुनिया के आठ दूसरे शहरों- लंदन, बोगोटा, लागोस, तोक्यो, न्यू यॉर्क, इंस्ताबुल और बर्लिन के साथ की गई है। इससे पता चलता है कि दिल्ली में लो राइज बिल्डिंग वाले शहरी लैंडस्कैप के बावजूद यहां प्रति वर्ग किलोमीटर में 19,698 व्यक्ति रहते हैं, जो न्यू यॉर्क से लगभग दोगुना है। गौरतलब है कि वृहत न्यू यॉर्क मेट्रो एरिया में प्रति वर्ग किलोमीटर में 11,531 लोग रहते हैं, जबकि तोक्यो में यह 11,025 व्यक्ति प्रति वर्गकिलोमीटर है। सस्ता है ट्रांसपोर्ट रिसर्च स्टडी में कहा गया है कि दिल्ली में पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग दूसरे शहरों के मुकाबले कम है। दिल्ली में रोजाना सफर करने वाले लोगों में से 42 फीसदी लोग ही पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करते हैं, जो लागोस (70 पर्सेंट) और तोक्यो (67 पर्सेंट) से कम है। लेकिन अच्छी बात यह है कि राजधानी में बस टिकट लंदन, तोक्यो या न्यू यॉर्क के मुकाबले दस गुना और इंस्ताबुल की तुलना में चार गुने सस्ते हैं। कार ऑनरशिप में पीछे यह अलग बात है कि दिल्ली में चारों तरफ कारें ही कारें दिखाई पड़ती हैं लेकिन दूसरे शहरों से प्रति व्यक्ति यह अब भी कम है। जहां दिल्ली में हरेक 1000 में 131 लोगों के पास कारें हैं, जो लंदन (307) और बर्लिन (334) के मुकाबले लगभग एक तिहाई कम है। कारों के मामले में दिल्ली इन शहरों से काफी पीछे है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।