अब आप भी बन सकते हैं एक क्वालीफायड सेल्फी टेकर?
(India) जी हां! लंदन का एक कॉलेज ने आर्ट ऑफ सेल्फी के लिए एक नया कोर्स शुरु कर रहा है जिसके माध्यम से आप एक क्वालीफायड सेल्फी टेकर बन सकते हैं, वैसे तो सेल्फी का क्रेज इन दिनों सभी वर्ग के लोगों पर चढ़ा हुआ है, क्या बच्चा, क्या बूढ़ा और क्या जवान सभी अपने अपने तरीके से सेल्फी लेने में एक्सपर्ट होते जा रहें है, लेकिन लंदन का सिटी लिट कॉलेज पहली बार मार्च से इस कोर्स को शुरू करने जा रहा है, स्थानीय मीडिया के मुताबिक एक महीने तक चलने वाले इस पाठ्यक्रम की फीस 160 अमेरिकी डॉलर यानी करीब 10 हजार रुपये रखी गई है,
इस कॉलेज में लेक्चर और सेमिनार के जरिये छात्रों को खुद से खुद की फोटोग्राफी करने के कलात्मक पहलुओं की बारीकियों से अवगत कराया जाएगा, इसके अलावा इस कोर्स में फोटोग्राफर बनने की चाहत रखने वाले छात्रों को स्थान और वहां के परिवेश को परखने के तरीके भी सिखाए जाएंगे, इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में महारत रखने वाले फोटोग्राफरों द्वारा लिए गए फोटो से रूबरू कराया जाएगा ताकि छात्र इसके गुण-दोष को समझ कर सुधार कर सकें

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।