अमेरिका में फ्रीडम डे परेड के दौरान गोलीबारी की घटना के बाद से वहां तनाव का माहौल
(India) 4 जुलाई को शिकागो में फ्रीडम डे परेड (Chicago Freedom Day Parade) के दौरान हुई सामूहिक गोलीबारी (Mass Shooting) में दो साल के एडन के माता-पिता की भी मौत हो गई.
इस घटना के बाद एडन पुलिस को अकेला सड़क पर घूमता मिला. पुलिस ने बताया कि एडन के माता-पिता इरिना मैकार्थी और केविन मैकार्थी भी उन लोगों में शामिल थे जिनके परेड के दौरान हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. अमेरिका में लगातार फायरिंग की घटनाएं सामने आ रही है. अमेरिका में एक बार फिर शूटआउट से हड़कंप मच गया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस बार इंडियाना के गैरी सिटी (Indiana Gary City) में एक पार्टी के दौरान गोलीबारी ( Shooting) हुई है. इस घटना में 3 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोग जख्मी भी हुए हैं. स्थानीय पुलिस के मुताबिक हॉलिडे पार्टी के दौरान फायरिंग (Firing) की घटना हुई. सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है. इससे पहले गैरी में 13 जून को भी गोलीबारी हुई थी, जिसमें 2 लोगों की जान चली गई थी.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।