दादू अध्ययन प्रकोष्ठ, हिंदी विभाग, राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर द्वारा आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी, दादूपंथी साहित्य चिंतन के विविध आयाम विषय पर आयोजित की जा रही
(India) दादू अध्ययन प्रकोष्ठ, हिंदी विभाग, राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर द्वारा आयोजित दो दिवसीय (28- 29 मार्च 2026) राष्ट्रीय संगोष्ठी 'दादूपंथी साहित्य चिंतन के विविध आयाम' विषय पर आयोजित की जा रही है। इस राष्ट्रीय संगोष्ठी के उद्घाटन समारोह का आयोजन दिनांक 28 मार्च 2026 को प्रातः 11:00 बजे किया जाएगा। राष्ट्रीय संगोष्ठी संयोजक एवं विभागाध्यक्ष प्रोफेसर विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय संगोष्ठी के संरक्षक एवं कुल गुरु प्रोफेसर अल्पना कटेजा द्वारा अध्यक्षता की जाएगी। जिसमें मुख्य अतिथि रूप में राज्य मानवाधिकार आयोग के सदस्य एवं सेवानिवृत्ति आईपीएस श्रीमान अशोक गुप्ता की गरिमामय उपस्थित होगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में दादू पंथी साहित्य शोध संस्थान, जयपुर के सहसरंक्षक स्वामी रामसुखदास जी एवं उपमहापौर नगर निगम, जयपुर ग्रेटर के श्री पुनीत कर्णावत जी शामिल होंगे। दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर बजरंग बिहारी तिवारी बीज वक्ता के रूप में उपस्थित होंगे। राष्ट्रीय संगोष्ठी संयोजक एवं विभागाध्यक्ष प्रोफेसर विनोद कुमार शर्मा ने बताया है कि इस दो दिवसीय संगोष्ठी में देश- विदेश के विभिन्न विश्वविद्यालय के आचार्यगण, शोधार्थी एवं विद्यार्थी शामिल होंगे।राष्ट्रीय संगोष्ठी की विषय प्रस्तावना प्रोफेसर विनोद कुमार शर्मा द्वारा रखी जाएगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।