मौसम विभाग के अनुसार, 11 जून से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके प्रभाव से राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में आंधी और बारिश का दौर फिर शुरू हो सकता है। इससे तापमान में कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
सोमवार को प्रदेश के अधिकांश इलाकों में तेज धूप और उमस का असर देखने को मिला। श्रीगंगानगर 45.6 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ देश का सबसे गर्म शहर दर्ज किया गया। बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, जैसलमेर, जोधपुर, जयपुर और कोटा समेत कई शहरों में पारा 40 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।
इस बीच अलवर जिले में अंधड़ और बारिश के दौरान एक निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से 37 वर्षीय महिला की मौत हो गई। कई इलाकों में पेड़ और बिजली के पोल गिरने की भी खबरें सामने आई हैं।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी राजस्थान में अगले दो-तीन दिनों तक तापमान और बढ़ सकता है तथा कुछ स्थानों पर हीटवेव की स्थिति बन सकती है। वहीं नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।