इन फूलों से शिवलिंग पूजा देती है सबसे ज्यादा शुभ फल
(India) वैसे भी शिव की पूजा में कुदरती सामग्रियों के चढ़ावे का महत्व है। इनमें तरह-तरह के पेड़-पौधों के पत्ते, फूल और फल शामिल होते हैं। इसी कड़ी में कम ही शिव भक्त जानते हैं कि शास्त्रों के मुताबिक इन फूल-पत्तों में कुछ ऐसे भी हैं, जिनको सावन माह में शिव पूजा में चढ़ाना बिल्वपत्र से भी ज्यादा पुण्य और फल देने वाला माना गया है। धार्मिक महत्व के नजरिए से जानिए शिव को चढ़ाए जाने वाले कौन से हैं ये फूल और विशेष वृक्षों के पत्र-
- एक आंकड़े का फूल चढ़ाना सोने के दान के बराबर फल देता है,

- एक हजार आंकड़े के फूल के बराबर एक कनेर का फूल फलदायी,

- एक हजार कनेर के फूल के बराबर एक बिल्वपत्र फल देता है,

- हजार बिल्वपत्रों के बराबर एक द्रोण या गूमा फूल फलदायी,

- हजार गूमा के बराबर एक चिचिड़ा,

- हजार चिचिड़ा के बराबर एक कुश का फूल,
- हजार कुश फूलों के बराबर एक शमी का पत्ता,

- हजार शमी के पत्तो के बराबर एक नीलकमल,

- हजार नीलकमल से ज्यादा एक धतूरा और

- हजार धतूरों से भी ज्यादा एक शमी का फूल शुभ और पुण्य देने वाला होता है।

इस तरह शमी का फूल शिव को चढ़ाना शिव भक्ति से तमाम मनचाही कामनाओं को पाने का सबसे श्रेष्ठ उपाय है

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।