तिरुपति बालाजी के दर्शन के लिए ऑनलाइन टिकट की सुविधा शुरू
(India) इस कदम से तिरुमाला में भगवान वेंकटेश्‍वर के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को काफी राहत मिलेगी। आज से शुरू हुई इस ऑनलाइन टिकट प्रकिया के तहत तिरुमाला तिरुपति देवस्‍थानम स्‍पेशल दर्शन टिकट 300 रुपये में मुहैया करवाएगी। कुल 5000 टिकट ऑनलाइन बेचे जाएंगे जोकि इंटरनेट के अलावा नौ चिन्हित 'ई-दर्शन' काउंटर्स पर भी उपलब्‍ध होंगे। इनमें से 2500 टिकट श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन उपलब्‍ध होंगे और बाकी 2500 टिकट 'ई-दर्शन' काउंटर्स के जरिये बेचे जाएंगे। इस सुविधा का मुख्‍य उद्देश्‍य दर्शन लाइन में प्रतीक्षारत श्रद्धालुओं के लिए समय को बचाना है। फिलहाल ऑनलाइन टिकट को प्रायोगिक तौर पर जारी किया जाएगा ताकि इसमें आने वाली त्रुटियों को दूर किया जा सके। जिन लोगों ने आज टिकट खरीदे हैं, वे 27 अगस्‍त को दोपहर बाद दो बजे से दो घंटे की समयसीमा में दर्शन कर पाएंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।