गणेश जी को अर्पण होंगे 1.25 किलो से 251 किलो के मोदक
(DantaRamgarh, Sikar) गणेश जी को बाहर का प्रसाद अर्पित नहीं होगा। झांकी में मुख्य मोदक 251 किलो के 2, 5 मोदक 51 किलो के, 11 मोदक 21 किलो के, 1100 मोदक 1.25 किलो के व अन्य साधारण मोदकों की झांकी सजेगी। गणपति को फूलों के झरोखे में विराजमान किया जाएगा। शाम 5.30 से रात्रि 10 बजे तक भक्तजनों को निशुल्क मोदक वितरण किया जाएगा। महोत्सव के तहत गुरुवार को शाम सात बजे गणेश जी का विशेष शृंगार होगा। भगवान गणेश जी के सिंजारे की मेहंदी धारण होगी और सभी भक्तजनों में मेहंदी का प्रसाद वितरण किया जाएगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।