रामदेवरा मेले की हुई आज से विधिवत शुरुआत........
(Fatehgarh, Jaisalmer) जैसलमेर जिले के पेाकरण में जन जन की आस्था के प्रतीक बाबा रामदेव का 630 वां भादवा मेला आज सुबह चार बजे बाबा रामदेव की समाधी पर पंचामृत अभिषेक ,मंगला आरती और ध्वजारोहण के साथ विधीवत रूप से शुरू हो गया है। मेला के आयोजन पूर्णिमा तक होता है। मेले में देश के कोने कोने से लाखों श्रद्धालु बाबा रामदेव की समाधि के दर्शनों के लिए पैदल ,कनक दण्डवत के साथ ही वाहनो में भरकर रूणिचा धाम पहुंचते है। बुधवार को जिला कलेक्टर एन एल मीणा ,पुलिस अधिक्षक विकास शर्मा मेला अधिकारी सुभाष हेमानी ,बाबा रामदेव के गादी पति राव भौम सिह ने समाधि पर पूजा अर्चना कर विधीवत रूप से मेले का शुभारंभ किया ।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।