मुंबई में गणेश उत्सव शुरू
(India)
महाराष्ट्र और मुंबई के घर और पूजा पंडाल भगवान गणेश का स्वागत करने के लिए तैयार हैं. आज से शुरू हो रहा गणेश पूजा 10 दिनों तक चलेगा. सुरक्षा के लिहाज से यूं तो कोई विशेष अलर्ट जारी नहीं किया गया है, फिर भी मुंबई पुलिस ने देश की व्यावसायिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई में सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए हैं.बढ़ती महंगाई और बिगड़ैल मौसम का राज्य के सबसे बड़े सार्वजनिक उत्सव के उत्साह पर कोई प्रभाव नहीं देखा जा रहा. इस समारोह को सार्वजनिक रूप से मनाने की शुरुआत 1893 में स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक ने की थी.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।