(Amber, Jaipur)
आज जलझूलनी एकादशी है इस मौके पर ठाकुरजी को डोले में विराजमान कर नौका विहार करवाया जाएगा। गोविंददेवजी मंदिर में महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सान्निध्य में ग्वाल झांकी के बाद सालिगरामजी को चौकी में विराजमान कर तुलसा मंच तक ले जाया जाएगा। इसके बाद सालिगरामजी की पूजा कर वापस गर्भगृह में विराजमान किया जाएगा। वहीं पानों का दरीबा के सरस निकुंज में शुकसंप्रदायाचार्य अलबेली माधुरीशरण महाराज के सान्निध्य में ठाकुरजी का ऋतुपुष्पों से विशेष शृंगार किया जाएगा। इसके साथ विशेष भोग लगेगा आरती की जाएगी। गोनेरके लक्ष्मी जगदीश जगन्नाथ सरोवर में नौका विहार करेंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।