महाराष्‍ट्र समेत पूरे देश में गणपति की विदाई आज
(MAHARASHTRA, India) वहीं, गणपति की विदाई को लेकर मुंबई पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है। विसर्जन के दौरान भारी भीड़ को देखते हुए आतंकी संगठनों के खतरे के मद्देनजर सुरक्षा व्‍यवस्‍था काफी चौकस कर दी गई है। मुंबई की सड़कों पर जगह-जगह सुरक्षाबल के जवान तैनात किए गए हैं। कई सड़कों पर ट्रैफिक का रूट डायवर्जन किया गया है। किसी अनहोनी को घटने से रोकने के लिए सर्च अभियान भी चलाया गया है। भक्त गणपति को अंतिम विदाई देने की जोरदार तैयारी में जुटे हैं। मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में गणपति विसर्जन किया जाएगा। सभी पंडाल, सभी भक्त अपने-अपने गणपति को लेकर सड़कों पर निकलेंगे। देश भर में 10 दिनों से चल रहे भव्य गणपति उत्सव का आज अंतिम दिन है। मुंबई में सुरक्षा इंतजाम के तहत 47 हजार पुलिस बल तैनात किए गए हैं। मुंबई पुलिस सादे लिबास में भी चौकसी बरत रही है। मुंबई में गिरगांव चौपाटी, जुहू बीच समेत कई जगहों पर भारी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। मुंबई में 10 दिनों तक लोगों ने गणपति महोत्सव धूमधाम से मनाया। गणपति पूजा को लेकर मुंबई के लोगों में हर साल गजब का उत्साह दिखता है और इस बार भी यह उत्‍साह देखने लायक रहा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।