(Amber, Jaipur)
राजस्थान जैन सभा की ओर जयपुर के रामलीला मैदान में दिगंबर जैन समाज का सामूहिक क्षमावाणी समारोह आयोजित किया गया। स्कूली छात्राओं के मंगलाचरण और दीप प्रज्जवलन से शुरू हुए समारोह के बाद श्रमणाचार्य विमद सागर, उपाध्याय शशांक सागर सहित कई मुनियों ने श्रद्धालुओं से सही रास्ते पर चलने की अपील की। इस दौरान सभा के अध्यक्ष सुभाष चंद्र जैन ने कहा कि 1953 से क्षमावाणी पर्व मनाया जा रहा है। जैन से क्षमावाणी के तहत होने वाली गतिविधियों की जानकारी भी दी। इसके बाद दिगम्बर जैन सोशियल ग्रुप राजस्थान रीजन सहित कई ग्रुपों के पदाधिकारियों ने समारोह के दौरान खोपरा मिश्री खिलाकर सामूहिक क्षमा याचना की। इस मौके पर महापौर ज्योति खंडेलवाल सहित कई गणमान्य लोग भी मौजूद थे.........
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।