गोरक्ष पीठाधीश्वर महंत अवेद्यनाथ के कल निधन के बाद आज उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन करने को भारी भीड़ उमड़ रही है। उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों का तांता लगा है। देश के गृह मंत्री राजनाथ सिंह के भी आज गोरखपुर आने की संभावना है।गोरखनाथ मंदिर प्रांगण में रखे गए उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए आज सुबह से ही भारी भीड़ उमड़ रही है। कल मंदिर प्रांगण में दी जाएगी अंतिम विदाई। महंत अवेद्यनाथ के निधन से सिर्फ गोरखपुर में ही नहीं बल्कि पूर्वाचल सहित देश के बड़े भाग में शोक की लहर है। गोरखपुर में दो दिन तक सभी सर्राफा बाजार, स्कूल व कॉलेज दो दिन तक बंद रहेंगे। गौरतलब है कि महंत अवेद्यनाथ कल रात साढ़े आठ बजे गोलोकवासी हो गए। वह 95 साल के थे। गोरखपुर के गुरु गोरक्षनाथ अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। गोरक्ष पीठाधीश्वर कई माह से अस्वस्थ थे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।