अब आदित्यनाथ होंगे गोरक्षपीठाधीश्वर पीठाधीश
(India)
मठ परम्परा के अनुरूप गोरक्षपीठाधीश्वर ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ को रविवार को समाधि दिए जाने से पहले पीठ के उत्तराधिकारी योगी आदित्यनाथ का पीठाधीश्वर पद पर अभिषेक किया जाएगा। नाथ पंथ की सर्वोच्च संस्था अखिल भारत वर्षीय अवधूत भेष 12 पंथ योगी महासभा के पदाधिकारी व संत समाज द्वारा धार्मिक अनुष्ठान के साथ योगी का अभिषेक कर उन्हें पीठ की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। महासभा के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी अभी तक महंत अवेद्यनाथ ही संभाल रहे थे। उनके महाप्रयाण के बाद संस्था के उपाध्यक्ष एवं रोहतक हरियाणा स्थित अस्थल बोहर मठ के महंत एवं भाजपा सांसद चांद नाथ कार्यकारी अध्यक्ष की हैसियत से अभिषेक की घोषणा करेंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।