योगी आदित्यनाथ बने गोरक्षपीठाधीश्वर
(India)
गोरक्षपीठ के ब्रह्मालीन महंत अवेद्यनाथ को रविवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर में समाधि दी गई। इस मौके पर देश के कोने-कोने से आए योगी महासभा के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। दोपहर 12 बजे के करीब ब्रह्मालीन महंत अवेद्यनाथ को नाथ पंथ की परंपरा के अनुसार पूरे विधि-विधान से उनके गुरु महंत दिग्विजयनाथ के बगल में ही समाधि दी गई। उनके अंतिम दर्शनों के लिए शिष्यों, भक्तों और लोगों का तांता लगा रहा। भारतीय जनता पार्टी के सांसद तथा गोरक्षपीठ के उत्तराधिकरी योगी आदित्यनाथ का परंपरागत तरीके से रविवार को गोरक्षपीठाधीश्वर पद पर अभिषेक किया गया। इस मौके पर देश के विभिन्न हिस्सों से आए नाथ संप्रदाय के संतों-महंतों ने उनका तिलक किया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।