अर्धकुंभ की तैयारियां शुरू
(India)
राज्य सरकार वर्ष 2016 में प्रस्तावित अर्धकुंभ की तैयारी में जुट गई है। इसके लिए कुंभ क्षेत्र के तहत आने वाले नगर निकायों व हरिद्वार विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी बढ़ाई जा रही है। मेला क्षेत्र में नगर निगम के तहत आने वाले क्षेत्रों में साफ-सफाई, दवा व चूने के छिड़काव के साथ पार्किंग की जिम्मेदारी का निर्वहन नगर निगम करेगा। पूर्व में पार्किंग के कार्य पर्यटन व सिंचाई विभाग करवा रहे थे। हाईमास्ट लाइट लगवाने व उसके मेंटीनेंस के काम हरिद्वार में नगर निगम व ऋषिकेश में नगर पालिका द्वारा किए जाएंगे। बाहरी क्षेत्रों में यह जिम्मेदारी हरिद्वार विकास प्राधिकरण निभाएगा। अर्धकुंभ 2016 की तैयारियों की समीक्षा बैठक में शहरी विकास मंत्री प्रीतम सिंह पंवार ने इस बाबत अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अर्धकुंभ में एक हजार 37 करोड़ के कार्य प्रस्तावित हैं, जो 36 विभागों द्वारा किए जाएंगे। यात्रियों की सुविधा को पार्किंग व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाना है। उन्होंने डीएम हरिद्वार को अर्धकुंभ के सफल संचालन के लिए मेला अधिष्ठान का ढांचा व प्रारूप बनाने के निर्देश दिए। अधिष्ठान में नई नियुक्ति न होने की स्थिति में कार्मिक प्रतिनियुक्ति पर लेने को कहा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।