(India)
स्थानीय प्रशासन ने मेले की तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आरपीएस यादव ने सुरक्षा बंदोबस्त के बारे में बताया कि पूरे मेले में 1000 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किये गये हैं। मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रोडवेज की 150 बसें चलायी जा रही हैं, जबकि रेलवे ने 10 ट्रेनों के विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर ठहराव की विशेष व्यवस्था की है। विंध्यवासिनी मंदिर गंगा नदी के किनारे स्थित है और विंध्यवासिनी देवी को अत्यंत महत्वपूर्ण शक्तिपीठों में से एक माना जाता है। हिन्दुओं के चैत्र और आश्विन महीनों में नवरात्र के दौरान यहां देश विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।