(India)
नवरात्र में षष्ठी पर आज आमेर के शिला माता मंदिर में छठ का मेला है । इस अवसर पर जगह-जगह से माता के दरबार में पदयात्राएं पहुंच रही है । सुबह से ही दर्शनों के लिए भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। श्रद्धालु ने माता को पुष्प, नारियल और चुनरी अर्पित कर पूजा अर्चना की । कुछ भक्त कनक दंडवत करते हुए मंदिर तक पहुंचे तो कुछ पैदल माता के दर्शनों को पहुंचे। पुलिस प्रशाासन की ओर से दर्शनार्थियों की सुरक्षा के लिए चाक चौंबंद व्यवस्था की गई है ।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।