महा नवमी पर्व: घर-घर हुई माता की आराधना, मंदिरों में गूंजे माता के जयकारे
(India) महा नवमी पर्व पर शुक्रवार को नौवीं देवी सिद्धिदात्री की आराधना हुई। मंदिरों में माता के जयकारे गूंज उठे। घरों में कन्या-बटुकों की मनुहार हुई। आमेर के शिलामाता मंदिर, मनसा माता मंदिर, दुर्गापुरा के दुर्गामाता मंदिर, झालाना में काली माता मंदिर, ब्रह्मपुरी के मंगला माता मंदिर सहित कई मंदिरों में हवन-पूजा हुई। जगह-जगह रामचरित मानस के नवाह्न परायण पाठों की पूर्णाहुति हुई। शिलामाता मंदिर में माता के दरबार में तड़के ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।