शास्त्रों में मुश्किल व बड़े से बड़ा काम आसान बनाने वाला बताया गया गणेश भक्ति का छोटा सा उपाय है- श्रीगणेश के 12 विशेष नामों का स्मरण कर दिन की शुरुआत करना। माना जाता है कि ऐसा करने से रुके काम भी जल्द पूरे हो जाते हैं-
गणपतिर्विघ्रराजो लम्बतुण्डो गजानन:।
द्वेमातुरश्च हेरम्ब एकदन्ती गणाधिप:।।
विनायकश्चारुकर्ण: पशुपालो भवात्मज:।
द्वाद्वशैतानि नामानि प्रातरुत्थाय य: पठेत्।।
सरल अर्थ है कि गणपति, विघ्रराज, लम्बतुण्ड, गजानन, द्वैमातुर, हेरम्ब, एकदन्त, गणाधिपति, विनायक, चारुकर्ण, पशुपालक व भवात्मज इन 12 नामों को सुबह उठकर बोलने या स्मरण करने पर मनचाही कामना पूरी हो जाती है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।