(India)
जयपुर में ईदुल अजहा का पर्व सोमवार को अकीदत और अहतराम के साथ मनाया जा रहा है। जोहरी बाजार स्थित जामा मस्जिद में सुबह से ही अकीदतमंदों का हुजूम उमड पडा। इसके बाद जामा मस्जिद में नमाज अदा की गई। नमाज अदायगी के बाद मुस्लिम धर्मावलंबियों ने गले मिलकर ईद की मुबारकबार दी और अमनचैन, खुशहाली की कामना की। इस दौरान मुस्लिम धर्मावलंबियों ने बताया कि ईद प्रेम ओर भाईचारे का त्योहार है। ईद पर सभी ने देश भर में भाई चारे ओर अमन की दुआ मांगी है। कुर्बानी का पर्व ईद-उल-अजहा सोमवार को मनाया गया। राजधानी जयपुर में ईद की मुख्य नमाज दिल्ली रोड स्थित ईदगाह में अदा की गई। चीफ काजी खालिद उस्मानी ने सुबह 8.45 बजे ईद की मुख्य नमाज अदा करवाई। ईद की नमाज से पहले सुबह 8 बजे मुफ्ती जाकिर साहब और सुबह 8.20 बजे मौलवी महफूज नासिर का बयान हुआ। इसके बाद सुबह 8.40 बजे शहर मुफ्ती अहमद हसन साहब कुर्बानी के महत्व पर तकरीर की। अकीदतमंदों ने बताया कि ईद उल जुआ बुराईयों को मिटाने और भाई चारे को बढाना का त्यौहार है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।