शरदपूर्णिमा के मौके पर ठाकुरजी को लगाया जाएगा खीर का भोग
(Rajasthan, India) जयपुर- शरदपूर्णिमा के मौके पर आज प्रदेशभर में धर्म की गंगा बहेगी । मंदिरों में विशेष धार्मिक्र कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। ठाकुरजी को श्वेत पोशाक धारण करवाकर तारों की छांव में खीर का भोग लगाया जाएगा। साथ ही जगह-जगह दमा अस्थमा की दवा युक्त खीर का भी निशुल्क वितरण किया जाएगा। गोविंददेवजी मंदिर में महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सान्निध्य में शरद पूर्णिमा पर उत्सव होगा। शाम साढ़े आठ बजे से रात 9 बजे तक शरदोत्सव मनाया जाएगा, जिसमें ठाकुरजी के विशेष झांकी दर्शन होंगे। मंदिर परिक्रमा में भक्तों को खीर प्रसादी का वितरण की जाएगी। पुरानी बस्ती के गोपीनाथजी मंदिर में उत्सव होगा। वहीं चांदनी चैक स्थित आनंद कृष्ण बिहारीजी मंदिर ठाकुरजी आनंद कृष्ण बिहारीजी का पंचामृत अभिषेक करवाकर धवल पोशाक, धवल चंदवा और धवल रूप में शृंगार किया जाए

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।