नासै रोग हरै सब पीरा।
जपत निरंतर हनुमत बीरा॥
अर्थ- इसका अर्थ है लगातार हनुमानजी को जपने से हर तरह की रोग और पीड़ा से छुटकारा मिलता है।
आगे पढ़ें हनुमानजी से जुड़ी कुछ और चौपाई और उन्हें बोलने के फायदे....
जीवन में किसी भी तरह की कठिनाई हल नहीं हो रही हो तो इस चौपाई का जप करें।
संकट तें हनुमान छुड़ावै।
मन क्रम बचन ध्यान जो लावै॥
- जो हनुमानजी का मन, वचन और कर्म से ध्यान करता है। उसे वे हर तरह के संकट से मुक्ति दिलवाते हैं।
जिसके जीवन में किसी भी तरह के सुख व ऐश्वर्य की कमी हो उसे ये चौपाई बोलना चाहिए।
अष्ट सिद्धि नौ निधि के दाता।
अस बर दीन जानकी माता॥
अर्थ- हनुमानजी अष्ट सिद्धि व नौ निधि देने वाले हैं। ये सभी सिद्धियां इन्हें माता जानकी ने प्रदान की है। वो लोग जिनके काम बार-बार रूकते हों, उन्हें ये चौपाई बोलनी चाहिए।
दुर्गम काज जगत के जेते।
सुगम अनुग्रह तुम्हरे तेते॥
अर्थ- आप वो हैं जो बड़े से बड़े कठिन काम को सरल बना सकते हैं।
यदि कोई दुश्मन परेशान कर रहा हो तो इस चौपाई का जप करें।
सब सुख लहै तुम्हारी सरना।
तुम रक्षक काहू को डर ना॥
अर्थ- आपकी शरण में सारे सुख मिलते हैं और आप रक्षक है तो मुझे कोई भय नहीं है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।