पाठ-पूजा नहीं आते तो यह मंत्र बोल देव दर्शन भी देते हैं शुभ फल
(India) ईश्वर भक्ति भी सेवा व सुख की ऐसी इच्छाओं को पूरा करने का सरल रास्ता माना गया है। यही वजह है कि शास्त्रों में देव पूजा-उपासना में तरह-तरह के विधि-विधानों के अलावा कुछ ऐसे मंत्रों का स्मरण इष्ट या हर देवी-देवता की पूजा में करना बहुत ही शुभ माना गया है, जो स्वयं के साथ दूसरों की ज़िंदगी में भी खुशहाली व सौभाग्य की कामना को पूरा करने वाले माने गए हैं।
जानिए-
अगर आप ज्यादा पाठ-पूजा की जानकारी नहीं रखते, लेकिन धर्म और देवी-देवता विशेष में आस्था रखते हैं तो यह मंत्र बोल देव दर्शन जरूर करें। यह सुख, स्वास्थ्य, धनदायक व दु:खनाशक मंत्र विशेष माना जाता है-
सर्वे भवन्तु सुखिन: सर्वे संतु निरामया:।
सर्वे भद्राणि पश्यंतु मा कश्चिद् दु:ख भाग्भवेत्।।

सरल अर्थ है- सभी सुखी हों, स्वस्थ हों, शुभ व मंगल को देखें और कोई भी दु:ख का सामना न करें

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।