(India)
मीडिया ने रविवार को यह जानकारी दी। हाल ही में हज प्रतिष्ठानों के प्रमुखों और हज मंत्रालय के अधिकारियों के बीच हुई एक बैठक में इस मामले पर चर्चा की गई। मंत्रालय के अनुसार, वार्षिक हजयात्रा के दौरान बढ़ते तापमान और लोगों की भारी भीड़ से बच्चे जोखिम में पड़ जाते हैं। इसके अलावा बच्चों के संक्रमित होने की संभावनाएं भी बहुत होती हैं। हज मंत्रालय की क्षेत्रीय टीमों ने इस साल हज के दौरान मक्का की विशाल मस्जिद से सैकड़ों बच्चों को खोजा, जिनमें से दो-तिहाई बच्चों की उम्र छह साल से कम थी। इनमें से बहुत से बच्चे हज करने के दौरान तनाव और थकान के कारण बीमार पड़ गए। दक्षिण एशियाई और दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के राजनयिकों ने प्रस्ताव को सही ठहराया है, जबकि हज में बच्चों को साथ में लाने वाले हजयात्रियों का कहना है कि उनके घर में बच्चों की देखभाल करने वाला कोई नहीं है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।