लक्ष्मीपूजन के बाद घर घर गोरधन पूजा, मंदिरों में लगाया जा रहा है अन्नकूट का भोग
(Asind, Bhilwara) दीपोत्सव के चैथे दिन यानी आज देशभर में गोवर्धन पूजा की गई। ये पर्व दीवाली के एक दिन बाद मनाया जाता है। इस मौके पर देशभर के कृष्ण मंदिरों में 56 प्रकार के भोग लगाए गए। वही मंदिरों में आज के दिन अन्नकूट का भी भोग लगाया गया। तो घरों में महिलाओं ने सुबह मकान के द्वार में गौ के गोबर से गोवर्धन पूजन किया और गौ माता की पूजा की। ज्योतिषियों के अनुसार इस दिन चंद्रदर्शन भी अशुभ माना गया है....... दीवाली के बाद प्रदेश भर में गोवर्धन पर्व धूमधाम से मनाया गया। झालावाड़ हो या राजधानी जयपुर। कोटा हो या भीलवाड़ा। प्रदेश के सभी जिलों में महिलाओं ने अलसुबह शास्त्रों के अनुसार घर के बाहर गोबर से भगवान गोवर्धन बनाए और पूजा अर्चना की। महिलाओं ने कामना की कि जिस तरह से इंद्र के प्रकोप से भगवान ने गोकूलवासियों की रक्षा की थी। ठीक उसी तरह उनके परिवार पर आने वाली हर विपदा की वे रक्षा केरंगे। इसके बाद महिलाओं ने मंदिरों में जाकर दान पूण्य भी किए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।