छठ पर्व पर बढ़े फलों के भाव
(India)
बिहार का कोना कोना छठ पर्व के भक्तिमय माहौल में डूब गया है। इस पर्व पर लोग पानी में खड़े होकर भगवान भास्कर को अध्र्य दान कर जो भी मन्नत मांगते है वो पूरी हो जाती है। बिहार में लाखों लोग छठ का पर्व मनाते है। लेकिन इस साल इस पावन और लोकप्रिय पर्व पर महंगाई की मार दिखाई दे रही है। यहां फलों के भाव आसमान छू रहे है। लोगों का कहना है की पिछले साल की तुलना में इस साल दो से तीन गुना महंगाई देखने को मिल रही है। फिर भी लोग महंगे फलों की खरीददारी कर तो रहे हैं मगर मायूस होकर।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।