आज डूबते सूर्य को देंगे अर्घ्य
(India) परिवार के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना के साथ बुधवार को षष्ठी तिथि पर व्रतधारी जलाशय में खड़े होकर अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य देंगे। सूर्य आराधना के चार दिवसीय महापर्व छठ पर मंगलवार को भी दिनभर पूर्वोत्तर समाजजन के घरों में विशेष पूजा पाठ होती रही। खरना के लिए महिलाओं ने मिट्टी के चूल्हे पर पवित्रता से खीर और रोटी बनाई। खाना पकाने के दौरान पारंपरिक गीत भी गाए गए। सूर्यास्त के समय इन विशेष पकवानों का भोग लगाया गया। इसके साथ 36 घंटे का उपवास शुरू हुआ। कार्तिक शुक्ल पक्ष की षष्ठी पर व्रतधारी तालाब, कुंड आदि जलाशयों में खड़े होकर डूबते सूरज को अर्घ्य देंगे। शहर में बाणगंगा कुंड और विजय नगर में बड़ी संख्या में समाजजन जुटेंगे। यह व्रत गुरुवार को उगते सूरज को अर्घ्य देने के साथ पूरा होगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।