चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन
(India)
उदयाचलगामी सूर्य को अघ्र्य के साथ ही चार दिवसीय छठ महापर्व का आज समापन हो गया। सुबह व्रतियों ने उगते सूर्य को अघ्र्य दिया। इससे पहले कल व्रती छठ घाटों पर अस्ताचलगामी सूर्य को अघ्र्य दिया. इस मौके पर घाटों में भारी भीड़ देखी गयी । भगवान भास्कर की आराधना के चार दिवसीय महापर्व छठ के चैथे दिन आज सुबह व्रतियों ने विभिन्न नदी घाटों और तालाब किनारे पानी में खडे होकर उदयाचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।